• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम के क्षेत्र सांगानेर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी 4000 रूपए ऱिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Chief Block Education Officer arrested red handed taking bribe of Rs 4000 in CMs area Sanganer - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में एसीबी ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सांगानेर ग्रामीण सुरेन्द्र कुमार को 4000 रूपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर नगर द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के स्कूल के बच्चों का रिकॉर्ड अपलोड करने के लिए यूडाईस कोड आवेदन पत्र को संशोधित कर जारी करने की एवज में परिवादी से 15000 हजार रूपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था व दबाव बनाकर परिवादी से 10,000 रूपए पूर्व में व 1000 रूपए सत्यापन के दौरान प्राप्त कर लिए। इस पर एसीबी जयपुर रेंज द्वितीय उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर नगर द्वितीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश किलानिया के नेतृत्व में आज मय छोटीलाल पुलिस निरीक्षक एवं अन्य ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेन्द्र कुमार कार्यवाही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सांगानेर ग्रामीण, जयपुर को 4000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Block Education Officer arrested red handed taking bribe of Rs 4000 in CMs area Sanganer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, acb, sanganer, rajasthan cm bhajan lal sharma, chief block education officer sanganer rural surendra kumar, red handed, accepting bribe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved