• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छप्परपोश मकान में लगी आग

Chhaprposh house fire - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर के ग्राम पंचायत दांतलौठी के ग्राम नगला जनूथर में रविवार दोपहर हरिओम पुत्र सोहनलाल के रिहायिशी छप्परपोश मकान में अकस्मात आग लग गई ।जिस पर ग्रामीणों की मदद से एक घंटे में काबू पाया गया.आग के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। जैसे ही पडौसियों ने घर से धुंआ के साथ आग की लपटें उठती देंखी कि तुरंत हल्ला मचाना प्रारंभ किया जिससे ग्रामीणों ने भागकर आग पर नियत्रंण किया। हरिओम पुत्र सोहनलाल ने बताया कि मकान में पाचं बोरी गेहूं , सात बोरी बाजरा एवं कंबल पहनने के कपडे ,एक सिलाई मशीन रखी थी जो आग में जलकर नष्ट हो गये। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि आग समीप में रखे ज्वार के पूंजों में नहीं पहुंची वरना एक बडा हादसा हो सकता था। गांव के वार्ड पंच रामलाल ने उक्त घटना के बारे में पटवारी को अवगत कराया जिन्होंने घटना का मौका मुयाना करने की बात कही।

यह भी पढ़े

Web Title-Chhaprposh house fire
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhaprposh, house, fire, bhartpur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved