धौलपुर। दान और पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति को लेकर धौलपुर शहर के बाजारों में आज भी खासी रौनक रही। शहर के मंदिरों पर महिलाओं ने तिल मिश्रित खाद्य व सुहाग सामग्री सहित बारह प्रकार की वस्तुए दान कीं। लोगों ने चम्बल नदी व तीर्थराज मचकुंड में स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। वही महिलाओं ने मारकंडेय मंदिर जाकर दान-पुण्य कर परिवारिजनों के लिए दीर्घायु की कामना की। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति पर्व सूर्यदेव को समर्पित है। मकर संक्रांति पर शनिवार को नक्षत्रों का विशेष योग बना है। बरसों बाद सूर्य और शनि का मिलन हो रहा है। आपको बता दें कि सूर्यदेव शनि के पिता हैं। इसलिए ज्योतिषियों का कहना है कि इस पर्व पर जिन पिता-पुत्र के बीच मतभेद हैं, वे दूर होंगे और उनमें सांमजस्य बढ़ेगा। इसलिए जातक मकर संक्रांति पर सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वैसे नक्षत्रों का यह योग सभी 12 राशियों के जातकों के लिए दस गुना फलदायी है। इसलिए मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। [@ Punjab election- इस विधानसभा में नहीं पहुंची अभी तक 50 महिला विधायक भी ]
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope