भरतपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 500 व 1000 रुपए के नोटों को प्रचलन से हटा लेने की घोषणा के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुधवार को लोग सुबह से ही अपने पास मौजूद 500 व 1000 रुपए के नोटों से किसी तरह पीछा छुड़ाते नजर आए। लोगों में सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेट्रोल पम्पों पर सुबह से ही लोग 500 रुपए के नोट को चलाने की जुगत में दिखे। कुछ पेट्रोल पम्पों पर अव्यवस्था की स्थिति भी बनी। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर व्यवस्था को सुधारा। यही हाल बस स्टैण्ड पर भी देखा गया। लगभग सभी यात्री किराए के लिए 500 व 1000 के नोट को बदलने की जुगत में दिखाई दिए। इस खलबली का सबसे ज्यादा असर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर देखा गया। यहां कारोबार लगभग ठप ही रहा।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :500 व 1000 के नोट बंद: आम आदमी को कितना नुकसान, कितना फायदा
लद्दाख में सड़क हादसा: जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत, 19 घायल
आय से अधिक संपत्ति का मामला : हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला को 4 साल की सजा, 50 लाख रुपये का जुर्माना
मुफ्तखोरी वाले बयान पर केजरीवाल ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष पर कसा तंज
Daily Horoscope