चंडीगढ़। महिलाओं और बच्चों के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है और कई नई योजनाओं का संचालन शुरू करने जा रही है। लेकिन इसके बावजूद देश में हर साल चार लाख से अधिक महिलाएं और बच्चे लापता हो रहे हैं। केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर उन्हें खोजने का काम कर रही है। साथ ही वृंदावन में महिलाओं के लिए विंडो हाउस भी बना रही है। ये कहना है केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का। वे चंडीगढ़ में सोमवार को स्थानीय संपादक सम्मेलन में शिरकत करने पहुंची थी। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मोबाइल एप लाॅन्च करने जा रही है। जो आपात समय में काम आएगी।
आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की मंजूरी
प्रश्नपत्र लीक मामले में बर्खास्त होंगे दोषी अधिकारी : येदियुरप्पा
केंद्र के कृषि कानून अर्थव्यवस्था को तबाह कर देंगे : कमल नाथ
Daily Horoscope