• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आदिवासियों के साथ अंग्रेजों जैसा व्यवहार कर रही हैं केंद्र व राज्य सरकारें : यादव

Central and state government are behaving like the English from the Aborigines : Yadav - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। देश में स्वराज आंदोलन से जुड़े डॉ. योगेन्द्र यादव ने शुक्रवार को दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी इलाके कोटड़ा में आयोजित 22वें आदिवासी मिलन मेले में शिरकत की। आदिवासियों के हालात को देखकर यादव ने कहा कि यहां स्थिति आज भी दयनीय है। केंद्र सरकार हो या राज्यसरकार आदिवासियों के साथ वैसा ही बर्ताव किया जा रहा है, जैसा अंग्रेजों ने भारत के साथ किया था।

इसके बाद डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि जंगल जन जमीन आंदोलन समिति पिछले एक दशक से आदिवासियों के हितों के लिए काम कर रही है और इस समिति की मेहनत के बूते ही आदिवासियों में नई ताकत का इजाफा होगा। आज आदिवासियों को देश में पिछड़ा माना जाता है, स्वराज के नाम पर आदिवासी इलाकों में कुछ भी नहीं है। सरकार ने सारे अधिकार इनसे छीन लिए हैं। वन अधिकार कानून की भी यहां सही ढंग से पालना नहीं हो रही है। कई बार आंदोलन के बाद भी सरकार ने सिर्फ आश्वासन ही दिया है, लेकिन अब आदिवासियों को जागने की जरूरत है।

[ इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Central and state government are behaving like the English from the Aborigines : Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central, state government, behaving, english, aborigines, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved