• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नववर्ष मनाने शिमला में लगा पर्यटकों का तांता

Celebrate the new influx of tourists in Shimla was - Shimla News in Hindi

शिमला। नये साल के स्वागत के लिये पर्यटन नगरी शिमला पूरी तरह से तैयार है व देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक जाते हुये वर्ष की अंतिम संध्या को यादगार बनाने के लिए यहां पहुंचे है। शिमला में पर्यटकों की तादाद इस कदर बढ़ गई है कि यहां के सभी सरकारी व निजी होटल भर गए हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिये पर्यटन निगम के होटलों सहित निजी होटल वालों ने कई तरह के डांस तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है व लजीज खाने में यहां के स्थानीय व्यंजन भी शामिल है। इस अवसर पर पर्यटन निगम ने अपने होटलों में विशेष पैकेज की घोषणा की है। नव वर्ष की संध्या पर होटलों में कपल डांस प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। बीते दो दिनों से शिमला के माल रोड व रिज मैदान पर चहल-पहल बढ़ गई है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस है और हुड़दंगियों से निपटने के लिए महिला व पुरूष कांस्टेबल जगह-जगह तैनात किए गए हैं। रिज मैदान पर पिछले चार दिनों से चल रहा विंटर कार्निवाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्निवाल में नृत्य व संगीत कार्यक्रम चल रहे हैं। स्थानीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान से सैलानी खुश हैं। विभाग ने नए साल का स्वागत बर्फबारी से होने की संभावना जताई है। शिमला में सीजन का पहला हिमपात क्रिसमस पर हुआ था।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Celebrate the new influx of tourists in Shimla was
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebrate, influx, tourists, shimla news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved