• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलेक्टर ने कहा आपसी भाईचारे से मनाएं त्योहार एवं पर्व

celebrate the festival of fraternity collector - Sawai-Madhopur News in Hindi

सवाई माधोपुर । पंचायत समिति गंगापुर सिटी के सभागार में शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टर केसी वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई। बैठक में वर्मा ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सद्भाव रखते हुए पर्व एवं त्योहार मनाएं। गंगापुर में गणेश महोत्सव यात्रा 15 सितंबर को निकाली जाएगी। समिति के सदस्यों द्वारा यात्रा का मार्ग सीधा करने की मांग पर कलेक्टर ने कहा कि इस बार तो यह यात्रा पुराने मार्ग से ही निकाली जाएगी। आगे के लिए सबकी सहमति से प्रषासन द्वारा सरकार को प्रस्ताव भिजवाने के संबंध में कार्यवाही की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्यों, यात्रा समिति के लोगों ने अपने सुझाव दिए। इस मौके पर गंगापुर विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि गणेष यात्रा गंगापुर का गौरव है। हम सभी आपसी भाईचारे एवं आपसी सामन्जस्य से रहते है। विधायक ने आपस में मिल जुलकर त्योहार मनाने एवं गंगापुर को सद्भाव का उदाहरण बनाने की बात कही। बैठक में समिति के सदस्यों ने विचार रखते हुए आपसी भाईचारा कायम रखने का भरोसा दिलाया। बैठक में एसडीएम निदेव यादव ने गणेश महोत्सव यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में ज़ानकारी दी तथा अधिकारियों को जिम्मेदारियां बताया। एसडीएम ने समिति के सदस्यों के साथ शुक्रवार को यात्रा के रूट सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में मौके पर जाकर देेेेेेेेेेेखने की बात कही। साथ ही झांकियों की उंचाई पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़े

Web Title-celebrate the festival of fraternity collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebrate, festival, fraternity, collector, swai modhupur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sawai-madhopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved