• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सरकार इलैक्ट्रोनिक माध्यमों से कैशलैस ट्रांजेक्शन को देगी बढ़ावा

गुरूग्राम। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग रामनिवास ने आज जिला के सभी विभागों को डिजीटल ट्रांजेक्शन प्रणाली से जोडऩे को लेकर संबंधित विभाग प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इलैक्ट्रोनिक माध्यमों से कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दे रही है। उन सभी विभाग प्रमुखों से डिजीटल ट्रांजेक्शन प्रणाली के बारे में चर्चा की और उनसे पूछा कि विभाग प्रमुखों ने अब तक वित्तीय लेन-देन को डिजीटल ट्रांजेक्शन प्रणाली से जोडऩे के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विभाग प्रमुखों से डिजीटल ट्रांजेक्षन प्रणाली को लेकर फीडबैक भी लिया। बैठक में बताया गया कि कैशलैस ट्रांजेक्शन के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने राज्य सरकार के विभागों में नि:शुल्क पीओएस मशीन उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई है। साथ ही बताया गया कि पीओएस मशीन से प्राप्त होने वाली राशि एसबीआई द्वारा डीडीओ के खाते में जमा करवाई जाएगी, जिसे डीडीओ नेटबैङ्क्षकग या अन्य डिजीटल माध्यम से गर्वनमेंट रिसीट अकाऊंट सिस्टम अर्थात् ई-ग्रास का प्रयोग करके ट्रेजरी में जमा करवाएगा। इसके लिए सरकार के वित्त विभाग ने नियमों मे ढील देते हुए बैंक में डीडीओ का खाता खुलवाने की अनुमति भी दे दी है। डिजीटल ट्रांजेक्षन के लिए गुरुग्राम में हुए कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए रामनिवास ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख स्वयं को कैशलैस ट्रांजेक्शन प्रणाली से जोडऩे के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से नियमित बैठक करें और उन्हें वित्तीय लेन-देन नकद की बजाय ई-ट्रांजेक्शन से करने के लिए प्रेरित करें। सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि वे एक माह में अपने विभागों को कैशलैस बनाने के लिए पीओएस मशीनें लगवाएं या मोबाइल एप जैसे पेटीएम, ई-वॉलेट या एसबीआई बड्डी, यूपीआई या अन्य माध्यम से सरकारी भुगतान को बढ़ावा दें। उन्होंने ये भी बताया कि सरकार ने अब डिजीटल ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए रियायतों की भी घोषणा की है। कोई व्यक्ति यदि 2000 रूपये तक की पेमेंट को मोबाइल ई-वॉलेट, डेबिट कार्ड से करता है तो सरकार द्वारा उससे सर्विस टैक्स नही वसूला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीओएस मशीन पर डेबिट कार्ड स्वाइप करने के चार्जिज दुकानदार को भरने होते हैं परंतु आमतौर पर देखा गया है कि दुकानदार वे चार्जिज ग्राहक से वसूलने की कोशिश करता है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा दो पीओएस मशीन लगाकर चालान की राशि का भुगतान डिजीटल तरीके से करने की सुविधा प्रदान की है।
पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर सोमवार रात से 0.75% छूट

यह भी पढ़े

Web Title-Cashless transaction will boost government electronic media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cashless transaction will boost government electronic media, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved