• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रामीण स्तर तक पहुँचेगी कैशलेस व्यवस्था

Cashless system will reach the village level - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम । हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग रामनिवास ने आज स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में जिला परिषद सदस्यों तथा ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ बैठक करके उन्हें कैशलैस व्यवस्था के बारे में ग्रामीण स्तर तक जागरूकता पहुंचाने की बात कही। गुरूग्राम जिला के गांव फाजिलपुर-बादली ने कैशलैस व्यवस्था को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है और इसी मॉडल को अन्य सभी गांवों में भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कैशलैस व्यवस्था के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि सभी का बैंक खाता होना चाहिए। हालांकि अभी तक 90 प्रतिशत लोगों के बैंक खाते खुले हैं, लेकिन जिन लोगों ने अभी तक खाते नहीं खुलवाए हैं, उनका भी जल्द से जल्द खाता खुलवाया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी बैंकों की सहायता से गांवों में विशेष कैंप लगाएं। उन्होंने कहा कि कैशलैस व्यवस्था के लिए दूसरी जरूरत उपकरणों की है। जिन भी दुकानदारों के पास हम खरीददारी करते हैं, उनके पास पीओएस मशीन का होना बहुत ही जरूरी है। यह कार्य भी बैंकों के साथ मिलकर जल्द से जल्द किया जाए। पीओएस मशीन के अलावा, दूसरे माध्यम जैसे स्मार्ट फोन का होना तथा उसमें इंस्टॉल होने वाली एप्लीकेशन की जानकारी भी सभी को होनी चाहिए। इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र, सुक्षम युवा केन्द्र के वालंटियर तथा कॉलेजों के विद्यार्थी लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी नई व्यवस्था लागू करने में हालांकि कुछ दिक्कतें आती हैं, लेकिन ये दिक्कतें ज्यादा दिनों तक नहीं रहती। बाद में मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए रामनिवास ने बताया कि कैशलैस प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग, तहसील और नगर निगम आदि विभागों ने कुछ मामलों में अदायगी प्रक्रिया को कैशलैस कर दिया है और आने वाले एक माह में सभी विभाग इसे अपना लेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा कुछ मामलों में चालान का भुगतान कैशलैस व्यवस्था के तहत करवाया जा रहा है। इसी प्रकार नगर निगमों द्वारा भी इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है।इससे पूर्व, गुडग़ांव के अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं आए हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा बताया कि कैशलैस व्यवस्था के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं, जिन्हें ग्रामीण स्तर पर भी ले जाया जा रहा है।
25 दिसम्बर तक जिले का गांव फाजिलपुर-बादली पूरी तरह से कैशलैस हो जाएगा। जिले का पॉलीथीन फ्री अभियान भी यहीं से सफल हुआ था। गांव फाजिलपुर-बादली के सरपंच मनोज ने बताया कि उनके गांव में युवाओं का एक समूह तैयार किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों को कैशलैस व्यवस्था के बारे में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही सर्वे करके ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है, जिनके बैंक खाते नहीं हैं। इन लोगों के बैंक खाते भी जल्द से जल्द खुलवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव के युवा लोगों को पे-टीएम के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने गांव में एक एटीएम बूथ लगवाने की बात कही।
2000 का नोट भी होगा बंद,500 का होगा सबसे बडा,250 के भी आएंगे!

यह भी पढ़े

Web Title-Cashless system will reach the village level
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cashless system will reach the village level, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved