• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परिवार गया नरमा चुगने, पीछे से चोरों ने किया हाथ साफ

Cash-jewelry stolen from home - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। मकान पर ताला लगा नरमा चुगाई करने खेत में गए एक परिवार की गैरमौजूदगी में घर में घुसे अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात के अलावा हजारों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। परिजन घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव अयालकी निवासी रेशम राम पुत्र गुरदयाल राम यादव ने गोलूवाला पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 नवंबर को सुबह परिवार के साथ नरमा चुगाई करने गया था। पीछे से किसी अज्ञात ने घर में घुसकर अटैची में रखी चाबियां निकाल कर अलमारी में रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायजेब, झुमकों के अलावा 16 हजार रुपए नकद चोरी कर ली। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश को सौंपी गई है। यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-Cash-jewelry stolen from home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cash, jewelry, stolen, home, hanumangarh, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved