• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेट एयर का ऑफर,टिकट के पैसे किश्तों में

cash crunch: jet airlines offers to pay air fares in instalments - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पूरे देश में 8 नवंबर 2016 के बाद से नोट बंदी लागू होने के बाद से 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट अमान्य करार दे दिए गए। पीएम मोदी के विमुद्रीकरण के इस फैसले का तुरत-फुरत असर यह हुआ कि लोगों को प्रतिदिन के कार्यो के लिए नकदी संकट पैदा हो गया। इससे निपटने के लिए जहां सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढावा दिया है वहीं कई प्राइवेट कंपनियां भी अपनी ओर से पहल कर रही हैं। अब निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने कैश क्रंच को देखते हुए हवाई टिकट पर ईएमआई यानी किश्त का ऑप्शन पेश किया है। कंपनी ने बताया कि जेट एयरवेज ने लोगों को किश्त में हवाई यात्रा टिकट बुक कराने की पेशकश की है। कंपनी ने बताया कि इसके लिए उसने एक्सिस बैंक, एचएसबीसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक समेत अन्य बैंकों से समझौता किया है। बता दें कि पिछले दिनों जेट एयरवेज ने चुनींदा घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय मार्गो पर अपने इकोनॉमी श्रेणी के किरायों में औसतन 20 प्रतिशत तक की कटौती की थी। इस ऑफर के तहत घरेलू चुनींदा मार्गो पर एयरलाइन की आकर्षक (सभी टैक्स शामिल) किराये की शुरूआत 899 रूपये से की गई थी। एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर लोकप्रिय मार्गो पर किराये की शुरूआत 10,693 रूपये से हो रही थी। जेट एयरवेज के अनुसार मुंबई-दुबई मार्ग के लिए एक तरफ का किराया 11,999 रूपये पेश किया गया था जबकि दिल्ली-सिंगापुर मार्ग के लिए यह 21,722 रूपये था।
-> तस्वीरों में देखें : Cyclone Vardah ने कैसे मचाई तमिलनाडु में तबाही

यह भी पढ़े

Web Title-cash crunch: jet airlines offers to pay air fares in instalments
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cash crunch, jet airlines, offer, air fares, instalments, emi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved