सोनीपत। पुलिस ने हाईवे पर कार लूट की वारदातो को अंजाम देने
वाले गिरोह के सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस गिरोह ने पिछले दिनों हाईवे कोहरे का फायदा उठाकर हाईवे पर कार लूट की
कई वारदातो को अंजाम दे डाला था। इसी गिरोह ने दिवाली के पास सिरसा से एक
गन हाउस में भी सेंध लगाई थी। पुलिस इस गिरोह के तीन सदस्यो को पहले ही
गिरफ्तार कर चुकी है , पुलिस आज इन दोनों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर
लेगी ताकि इनसे अन्य वारदातो का खुलासा हो सके।
तस्वीरों में दिखाई देने वाले ये दोनों शख्स अक्षय और निखिल
है। इन दोनों ने अपने साथियो के साथ मिलकर हाईवे पर कार लूट की कई
वारदातो को अंजाम दे दिया था। इन्होंने दिवाली के पास सिरसा में एक गन
हाउस से 5 बन्दूकें लूट ली थी। इन्ही बन्दूकों की बदौलत उन्होंने लूट की
कई वारदातो को अंजाम दे दिया था। इस मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी राम तीर्थ ने बताया कि आज सोनीपत पुलिस इन दोनों को शातिर
अपराधियो कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया है। [@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope