• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर में कार-डंपर भिडंत,5 युवकों की मौत

car dumper collision in Indore killing 5 young men - Indore News in Hindi

इंदौर। कार और डंपर के बीच यहां रविवार सुबह हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई। सभी मृतक कार में सवार थे। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आगरा-मुम्बई मार्ग पर कार और डंपर के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई। कार में पांच युवक सवार थे, जिनकी मौके पर मौत हो गई। सभी के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और उनकी पहचान मोबाइल फोन व परिचय पत्र के आधार पर हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक(डीएसपी) विजय सिंह पवार ने संवाददाताओं से कहा, कार सीधे डंपर से टकराई। मृतकों के शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से कार के एक हिस्से को काटकर निकाला जा सका। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

[@ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

यह भी पढ़े

Web Title-car dumper collision in Indore killing 5 young men
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: car, dumper, collision, indore, killing, 5 young men, road accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved