अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। विधानसभा चुनाव के पहले चरण
में शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 सीटों
पर हो रहे मतदान में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इसमें
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र, पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण
सिंह के पौत्र व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद के भाग्य
का फैसला होना है। इस चरण में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रीय
लोक दल (रालोद) और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा
है।
पहले चरण के चुनाव में कई सीटों पर भाजपा, बसपा, सपा-कांग्रेस
गठबंधन और रालोद के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। भाजपा चुनाव में
ध्रुवीकरण का फायदा मिलने और 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह बहुसंख्यक
समुदाय के वोट मिलने की उम्मीद कर रही है लेकिन उसे टिकटों के बंटवारे को लेकर मचे
घमासान से कुछ नुकसान भी हो सकता है। इस चरण में गौतमबुद्धनगर जिले की नोएडा
विधानसभा सीट से केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह चुनावी मैदान
में हैं। इसी तरह अलीगढ़ की अतरौली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के
राज्यपाल कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यह कल्याण सिंह की
सीट मानी जाती है। इसके अलावा शामली की कैराना सीट से भाजपा के पूर्व सांसद हुकुम
सिंह की पुत्री मृगांका सिंह विधानसभा में पहली बार प्रवेश के लिए मैदान में उतरी
हैं।
पहले चरण में मेरठ की सरधना सीट से मुजफ्फरनगर
दंगों के आरोपी भाजपा विधायाक संगीत सोम और शामली की थानाभवन सीट से सुरेश राणा
फिर से विधानसभा में प्रवेश के लिए चुनाव मैदान में हैं। मथुरा सीट से तीन बार
विधायक रहे कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर व भाजपा के राष्ट्रीय
प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला होने के कारण यहां भी दिलचस्प
मुकाबला है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव गौतमबुद्ध
नगर की सिकन्दराबाद सीट से मैदान में हैं, जबकि मेरठ शहर सीट से विधानसभा में
लगातार तीसरी बार प्रवेश के लिए भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत
वाजपेयी मैदान में हैं।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया, वनडे सीरीज पर कब्जा, गिल-अय्यर और अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू
सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए राघव और परिणीति, 18 बोट्स से पहुंची बारात
दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया- बृजभूषण ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का कोई मौका नहीं छोड़ा
Daily Horoscope