• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऊंट उत्सव-2017: हैरिटेज वॉक के रूट का किया अवलोकन

Camel Festival -2017:  Overview the route of Heritage Walk - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। ऊंट उत्सव के दौरान ‘हैरिटेज वॉक’ के माध्यम से देशी-विदेशी पर्यटकों को बीकानेर के पुरावैभव, लोक संस्कृति एवं जन जीवन से रू-ब-रू कराया जाएगा। हैरिटेज वॉक में पर्यटकों के साथ रौबीले, कला एवं संस्कृति प्रेमी, कलाकार तथा स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा ने हैरिटेज वॉक के रूट का पैदल अवलोकन किया। इस दौरान पर्यटन, नगर निगम एवं नगर विकास न्यास के अधिकारी साथ रहे। अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि पहली बार आयोजित हो रहे हैरिटेज वॉक का रूट साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रहे। आवश्यकता के अनुसार रूट में सडक़ों का पेचवर्क करा दिया जाए। समस्त अधिकारियों ने रामपुरिया हवेलियां क्षेत्र से माव पट्टी, सब्जीमंडी, पुराना बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर से बीकाजी की टेकरी तक पैदल अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर हैरिटेज वॉक के माध्यम से देशी-विदेशी पर्यटक यहां की हवेलियों और नक्काशी का अवलोकन कर सकेंगे। सहायक निदेशक पर्यटन भारती नैथानी ने बताया कि हैरिटेज वॉक के दौरान रौबीले, सजे-धजे ऊंट साथ रहेंगे तथा यहां की चंदा परम्परा की जानकारी भी मेहमानों को दी जाएगी। लोकगीतों एवं लोक वाद्यों के माध्यम से देशी-विदेशी पावणों का स्वागत किया जाएगा। लोकायन के गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि हैरिटेज वॉक के साथ-साथ फूडवॉक भी होगा। इसके माध्यम से पर्यटक यहां के प्रमुख बाजारों का अवलोकन करेंगे। यह सब्जी मंडी से प्रारम्भ होगा। वॉक में शामिल देशी-विदेशी पर्यटक यहां के घेवर, रबड़ी, यहां की परम्परागत मिठाईयों, भुजिया और चायपट्टी की कचौरियों के स्वाद का आनंद भी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि हैरिटेज वॉक के दौरान चूड़ी बाजार सहित परम्परागत बाजारों का अवलोकन भी कराया जाएगा। इस दौरान पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता किशन सिंह, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मक्खन लाल आचार्य, राजस्व अधिकारी जगमोहन हर्ष, न्यास के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार, लोकायन के गिरिराज पुरोहित सहित विभिन्न अधिकारी साथ थे।

[@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]

यह भी पढ़े

Web Title-Camel Festival -2017: Overview the route of Heritage Walk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: camel festival -2017, overview, route, heritage walk, bikaner, news of bikaner, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved