• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आतंक पर आर-पार के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाओ! दीपेन्द्र हुड्डा की पीएम मोदी से मांग

Call a special session of Parliament to take a firm stand on terrorism! Deepender Hooda demand to PM Modi - News in Hindi

चंडीगढ़। पहलगाम आतंकी हमले से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' और फिर अमेरिका के सीजफायर ऐलान तक, देश के सामने आए ताजा घटनाक्रमों पर अब इंडिया गठबंधन ने सरकार को घेर लिया है! आज दिल्ली में हुई 16 विपक्षी दलों की बैठक के बाद, कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाने की जोरदार मांग की है। हुड्डा ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी 16 दलों ने मिलकर प्रधानमंत्री को एक संयुक्त पत्र भेजा है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में देश की संसद से 140 करोड़ लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं, और ऐसे गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर संसद में खुली चर्चा होनी चाहिए। क्या है विपक्ष की खास मांग?
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि संसद में चर्चा कर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए देश एकजुट होकर रणनीति बनाए। विपक्ष चाहता है कि संसद में इस बात पर बहस हो कि पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर कैसे पूरी तरह से अलग-थलग किया जाए। विशेष सत्र के माध्यम से देश अपनी सेनाओं के पराक्रम का धन्यवाद कर सके, और सरकार पहलगाम से लेकर सीजफायर ऐलान तक, पूरे मामले पर बिंदुवार अपनी बात रखे।
अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत के बराबर तोला, देश में आक्रोश हैः
हुड्डा ने साफ कहा कि पहलगाम हमले से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर', अमेरिका के सीजफायर ऐलान और उसके बाद पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने के प्रयासों तक, हर पहलू पर चर्चा जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि "आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को अमेरिका द्वारा भारत के बराबर तौलने से देश में काफी आक्रोश है।"
हुड्डा ने मांग की कि सरकार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़े और असलियत सामने लाए। उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सभी विपक्षी नेताओं ने इसी भावना से यह पत्र लिखा है। इस मांग के बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति पर संसद में एक बड़ी बहस छिड़ने की संभावना बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Call a special session of Parliament to take a firm stand on terrorism! Deepender Hooda demand to PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepender hooda, parliament session, india alliance, terrorism, pakistan, national security, pm modi, pahalgam attack, operation sindoor, indian politics, breaking news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved