• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस की कार्रवाई कारोबारियों में मचा हडक़ंप

businessman in trouble about police action - Sirohi News in Hindi

सिरोही। पुलिस की बीते आठ घंटे में तीन बड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हडकम्प मंच गया है। एएसपी प्ररेणा शेखावत के नेतृत्व में शिवगंज पुलिस ने छावानी आवासीय क्षेत्र में अवैध घी मिनी फैक्ट्री पर दबिश देते हुए करीब 60 किलो घी जब्त किया। वहीं दो पैकिंग मशीनें जब्त की और इसके अलावा अलग-अलग हॉलोग्राम के विभिन्न कम्पनियों की थैलिया भी जब्त की। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी कान्तिलाल घांची मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शहर के हाईवे पर स्थिति लक्ष्मीविलास होटल पर एक बाल श्रमिक का मुक्त कराया। इससे पूर्व एएसपी प्ररेणा शेखावत की टीम ने अनादरा व कृष्णगंज में देर रात्रि में शिवशक्ति होटल से अवैध शराब जब्त करते हुए एक बाल श्रमिक को भी मुक्त कराया।

यह भी पढ़े

Web Title-businessman in trouble about police action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, rajasthan, sirohi, crime, rajasthan police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirohi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved