• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंद हो चिटफंड कंपनियों का कारोबार, जेटली से की मुलाकात

business of chit fund companies closed, meets Jaitley - Mansa News in Hindi

मानसा। पर्ल कंपनी में निवेश किए पैसे वापिस करवाने और भविष्य में देश से चिटफंड कंपनियों का कारोबार पूरी तरह बंद करने की मांग को लेकर इंसाफ की आवाज आॅर्गेनाइजेशन के दल ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। सांसद डाॅ धर्मवीर गांधी के नेतृत्व मंे मिले लोगों ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से पर्ल कंपनी में उनके फंसे हुए पचास हजार करोड़ रुपए वापस दिलाने की मांग की। साथ ही भविष्य में चिटफंड कंपनियों को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की। जिसके बाद शनिवार को मानसा में संस्था के प्रधान सुरिन्दर धवन, आॅल इंडिया प्रधान महिंदरपाल सिंह की अध्यक्षता में विश्वकर्मा भवन में विशाल बैठक हुई। बैठक में ब्लाॅक प्रधान मास्टर दिलीप सिंह ने और बलदेव सिंह भैणी बाघा ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्ल कंपनी का मालिक निर्मल सिंह भंगू अपने मंडली समेत सरकारों की शह पर पूरे भारत में लगभग छह करोड़ लोगों का पचास हजार करोड़ रुपया हड़प कर गया। मगर समय की सरकारें को ये लोग दिखाई नहीं देते। इंसाफ की आवाज आॅर्गेनाईजेशन पंजाब और आॅल इंडिया इंवेस्टर सेफ्टी आॅर्गेनाईजेशन भारत की वजह से आज निर्मल भंगंू अपने चार डायरेक्टरों सहित जेल में है। उन्होंने कहा कि निर्मल को बचाने के लिए मौजूदा पंजाब सरकार उनकी पूरी मदद कर रही है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-business of chit fund companies closed, meets Jaitley
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: business of chit fund companies closed, meets jaitley, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mansa news, mansa news in hindi, real time mansa city news, real time news, mansa news khas khabar, mansa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved