• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

झालावाड़ में बनेगा देश का पहला जैविक खेती का उत्कृृटता केन्द्र : कृृषि मंत्री

जयपुर। कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने और इस पर अनुसंधान के लिए झालावाड़ में देश का पहला जैविक खेती का उत्कृृष्टता केन्द्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र के बनने से यहां जैविक खेती की उन्नत विधियों और तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा और किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

डॉ. सैनी राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक उत्पादन प्रमाणीकरण संस्था की ओर से राज्य कृृषि प्रबंध संस्थान में जैविक खेती पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयासरत है। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत जैविक खेती करने वाले किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जैविक खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले, इसके लिए प्रदेश की सभी मंडियों में एक दुकान जैविक उत्पादों के विपणन के लिए आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 65 हजार हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही है, जिसे आगामी वर्षों में दोगुना किया जाएगा।


[@ इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ]

यह भी पढ़े

Web Title-Built in Excellent center of organic farming The countrys first in Jhalawar : minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prabhulal saini, agriculture minister, built, excellent center, organic, farming, countrys, first, jhalawar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved