• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी: दिनकर

bsp will win in up election said gayacharan dinkar - Lucknow News in Hindi

लखनऊ/बांदा। बसपा नेता गयाचरण दिनकर ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने सपा, भाजपा के साथ ही बसपा छोड़कर गए नेताओं पर भी हमला बोला है। प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए दिनकर ने यहां कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता सपा के गुंडाराज, माफिया और बेरुखी से परेशान है। भाजपा भी केन्द्र में उल्टे-सीधे फैसले लेकर आम जनता का जीना मुश्किल कर रही है। ये सभी बातें कहीं न कहीं बसपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाने में मदद करेंगी, और बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।"

पार्टी छोड़कर गए नेताओं पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "जब गीदड़ की मौत आती है, तो वह जंगल की ओर भागता है। प्रभावहीन लोग जो अनुशासन में काम नहीं करना चाहते हैं, वे निजी स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे नेताओं का इतिहास पुराना है।"

दिनकर का इशारा बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य की तरफ था, और जिनके जाने के बाद दिनकर को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका मिली।
दिनकर ने कहा, "ऐसे नेता बड़े नेता नहीं, बड़े गद्दार हैं। इन नेताओं का इतना जनाधार भी नहीं है, कि पार्टी के बगैर किसी पॉलिंग बूथ से पांच वोट पा सकें।"

बांदा जिले की नरैनी सीट से विधायक दिनकर (56) 1986 में बसपा से जुड़े थे और आज भी वह पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं। वह खुद को पार्टी का एक साधारण-सा कार्यकर्ता बताते हैं।


दिनकर ने बांदा के विकास के बारे में कहा, "बांदा में बड़े कारखाने लगाए जाएंगे, ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। एक जनप्रतिनिधि के नाते चित्रकूट और बांदा के लोगों के अधिकारों पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। बांदा अपना घर है, और अपना घर अपना ही होता है।"

[@ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-bsp will win in up election said gayacharan dinkar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bsp, win, up election, said, gayacharan dinkar, up election 2017, hindi news, samajwadi party, bjp, politics, assembly up, keshav prasad maurya, , news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved