भरतपुर। बहुजन समाज पार्टी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नदबई में नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म व बालिका की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
बहुजन समाज पार्टी के नेता जोगिन्दर शर्मा ने मीडिया को बताया कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के मुख्य प्रभारी विधान परिषद सदस्य धर्मवीर सिंह अशोक के निर्देश पर बसपा 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीडि़त पक्ष से उसके निवास पर जाकर बात की। पीडि़ता के परिजनों के अनुसार पुलिस मुल्जिमों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। शिष्टमंडल में जोगेन्द्र सिंह, बसपा नेता नदबई, पूरन सिंह परनामी जिलाध्यक्ष, चरन सिंह जनरल कॉर्डिनेटर, मोती सिंह पार्षद जनरल कार्डिनेटर, राजेन्द्र सिंह सोना पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरेश धर्मपुरा पूर्व जिलाध्यक्ष, मोहन सिंह सेवला मंडल कॉर्डिनेटर, दिनेश सोगरवाल, बनय सिंह कैलूरी, बुद्धा राम, आसीन सरपंच, सुनील झंझार, बनय सिंह विधानसभा अध्यक्ष नदबई आदि मौजूद थे।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope