इलाहाबाद। इलाहाबाद में भ्रमण कर रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां मंत्री अनुप्रिया पटेल ने परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ में जोश भरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का सफाया हो जायेगा और समाजवादी पार्टी पूरी तरह से फ्लाफ होगी। भ्रष्टाचार और गुण्डाराज मुक्त शासन के लिए सूबे में कमल खिलेगा और परिवर्तन यात्रा परिवर्तन लायेगी।
अनुप्रिया ने नोटबंदीए कालाधनए केन्द्र की विभिन्न योजनाओ का गुणगान किया। कांग्रेस की बागी व भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भीड़ को अपनी भाषण शैली से रिझाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव के बाद पूरे यूपी में कहीं नजर नहीं आयेगी। इलाहाबाद गंगापार इलाके की कमान संभाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य व फाफामऊ विधानसभा के दावेदार अनिल केसरवानी ने बड़े काफिले के साथ यात्रा को रैली का आकार दिया।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope