• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऐन मौके पर बदली किताब, बच्चे और अध्यापक दोनों परेशान

Book change in last minute, children and teachers both upset - Nagaur News in Hindi

नागौर। सोचिए आप पर क्या गुजरेगी जब आपको किसी अन्य किताब से पढ़ाई कराकर परीक्षा किसी और किताब से कराई जाए। ऐसा ही एक मामला जिला समान परीक्षा योजना (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा आयोजित की जा रही अद्र्धवार्षिक परीक्षा में सामने आया है। कक्षा नौ के विद्यार्थियों को आधा सत्र तक राजस्थान अध्ययन नाम की किताब से अध्ययन कराया गया। अब विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र समाजोपयोगी नाम की पुस्तक का दिया जाएगा। ऐसा भी नहीं कि किताब बदलने के बाद विद्यार्थियों को नई किताब उपलब्ध करा दी गई हो। विद्यार्थी तो दूर खुद संस्था प्रधानों को उस वक्त पता लगा जब उन्होंने नोडल केन्द्र से प्रश्न पत्र उठाए। इसे लेकर विद्यार्थी, अभिभावक व संस्थाप्रधानों में असमंजस की स्थिति है। विभागीय अधिकारियों से इसको लेकर जानकारी मांगी तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने को लेकर राजस्थान अध्ययन नाम की पुस्तक को बदल कर समाजोपयोगी के नाम से जारी किया है। लेकिन राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के बारे में एक बार भी यह नहीं सोचा कि ऐनवक्त पर किताब बदलने से उनको कितनी परेशानी हो सकती है। जानकारी अनुसार कक्षा नौ से बारह तक एक पुस्तक बदल दी गई है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि इसके अंक श्रेणी निर्धारण में तो नहीं जुड़ेंगे, लेकिन इस विषय को पास करना जरूरी है। ऐसे में विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्था प्रधान भी परेशान हैं। पास नहीं होने की स्थिति में विद्यार्थियों को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय वेणी गोपाल व्यास ने कहा कि हां किताब बदली गई है लेकिन, ऐसा नहीं है कि बच्चों को परेशानी हो। नई किताब में समाजोपयोगी जानकारी दी गई है। जिसके बारे में विद्यार्थियों को स्कूलों में पै्रक्टिल रूप से पढ़ाया गया है। इसके अलावा समाजोपयोगी किताब का सिलेबस विभागीय साइट पर अपलोड किया गया है।

demo pic चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

यह भी पढ़े

Web Title-Book change in last minute, children and teachers both upset
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: book, change, last minute, children, teacher, upset, nagaur, nagaur news, news of nagaur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved