किन्नौर जिले के पलिंगी-बरी संर्पक मार्ग में एक बोलरो केंपर के लुढ़कने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए तीनों लोग बारी गांव के रहने वाले थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रैफर कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपूर्द किया गया है। [ यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रात: 11 बजे के करीब बरी से भावानगर की ओर जा रही एक बोलेरो केंपर गाडी नंबर HP26A1648 विकासनगर के पास अचानक सड़क से 150 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में मंगत राम (62) वर्ष बरी किन्नौर, शुक्रआ (32) वर्ष बरी किन्नौर और सुरेंद्र प्रकाश (42) वर्ष बरी किन्नौर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यशवंत सिंह (26) वर्ष निवासी बरी, राज कुमार निवासी बरी (33) वर्ष, मणी राम (38) निवासी बरी, धन कुमार (36) और कृष्ण (23) नामक नेपाल मूल के यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने सीएचसी भावागर पंहुचाया। मणी राम का उपचार सीएचसी भावानगर में ही किया जा रहा है। यशवंत, राज कुमार, धन कुमार और कृष्ण को रामपुर रैफर किया गया है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope