• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ट्रक ने मारी बोलेरो जीप को टक्कर, तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

धौलपुर। जिले के सरमथुरा-बाड़ी रोड पर सगाई समारोह में से लौट रहे करीब एक दर्जन लोगों से भरी बोलेरो गाड़ी को तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने रहरई गांव के पास टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि, आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब महाराज सिंह व उसके परिजन बथुआ खोह से सगाई समारोह में से वापस अपने गांव बोलेरो गाड़ी से लौट रहे थे। तभी सरमथुरा-बाड़ी रोड पर रहरई गांव के पास एक ट्रक ने बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में रामेश्वर और चार वर्षीय बालक अंशुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल बाबू की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायल उमरेह गांव के निवासी हैं। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गांव में शोक छाया हुआ है। वहीं पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

[@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]

यह भी पढ़े

Web Title-Bolero jeep hit by truck in Dholpur, killed three, half a dozen injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bolero, hit, truck, dholpur, news of dholpur, accident, killed, dozen, injured, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved