• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेहतर कार्य के लिए सुक्खू ने की ब्लॉक पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

Block of the observers appointed to work better - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बेहतर कार्य व तालमेल के लिए ब्लॉक पर्यवेक्षकों की नियुक्यिां की है, इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। ब्लॉक स्तर पर की गई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति में जिला चम्बा के चुराह ब्लॉक में रधुबीर सिंह बाली, भरमौर में मनमोहन कटोच, पांगी में राकेश राणा, चम्बा में दिदार अली भट्, डलहोजी में मनोज पठानिया व भटियात में चेतन चम्बयाल को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला कांगड़ा के नगरोटा ब्लॉक में अजय वर्मा, कांगड़ा में जगदीश सपहिया, शाहपुर में अमित भरमौरी व धर्मशाला ब्लॉक में विरेन्द्र कटोच को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
संगठनात्मक जिला कांगड़ा देहरा के देहरा ब्लॉक में रवि पराशर, परागपुर में सतपाल, जसवां में राजिन्द्र जार व जवालामुखी में विद्या सागर शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक जिला कांगड़ा पालमपुर के जयसिंहपुर ब्लॉक में राजिन्द्र वर्मा, सुलाह में आशीश बुटेल, पालमपुर में राकेश चौधरी व बैजनाथ ब्लॉक में राकेश चौहान को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक जिला कांगड़ा नुरपुर के ब्लॉक नुरपुर में विशाल चम्बायाल, इन्दौरा ब्लॉक में सुनील शर्मा, फतहेपुर ब्लॉक में नागेश्वर मनकोटिया व ज्वाली ब्लॉक में विक्रम शर्मा (डिक्की) को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला लाहुल स्पीति के केलांग व उदयपुर ब्लॉक में हरी चन्द शर्मा व काजा में एससी नेगी को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला कुल्लू के मनाली ब्लॉक में राम सिंह मियां, कुल्लू व बन्जार ब्लॉक में संजीव गुलेरिया, आनी ब्लॉक में राम सिंह व निरमण्ड ब्लॉक मे बलदेव नेगी को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला मण्डी के सिराज ब्लॉक में आश्रय शर्मा, द्रंग में इन्द्र ठाकुर, जोगिन्द्र नगर में अनुराग शर्मा, मण्डी सदर में कृष्ण पाल शर्मा व बल्ह में डा. जय कुमार आजाद को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
संगठनात्क जिला मण्डी सुन्दरनगर के करसोग ब्लॉक में महेश शर्मा, सुन्दरनगर में वामन देव ठाकुर, नाचन में प्रेम नाथ, धर्मपुर में केशव नायक व सरकाघाट में नरेन्द्र ठाकुर को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला हमीरपुर के भोरंज में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, सुजानपुर में पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, टौणी देवी में हिरा पाल सिंह, हमीरपुर में ललीत चौधरी, बडसर में राम चन्द्र पठानिया, बिझड में राकेश चन्देल व नादौन गलोड में अतुल कडहोता को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला ऊना के चिन्तपुर्णी में सुरिन्द्र वालिया, गगरेट में अजय जगोता, हरोली में धर्मपाल ठाकुर, ऊना में मदन चौधरी व कुटलेहड में सुरेन्द्र मनकोटिया को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला बिलासपुर के झण्डूता में राजिन्द्र वर्मा, धुमारवी में राकेश चन्देल, बिलासपुर में प्रकाश करड, नैनादेवी जी में विवेक शर्मा व जुखाला में सोहन लाल को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला सोलन के अर्की में कुसुम लता वर्मा, नालागढ में दीपक राठौर, दून में वेद वर्मा, सोलन में देवा नन्द वर्मा, कण्डाघाट में महिमा नेगी चौहान व कसौली में मनजीत ठाकुर को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला सिरमौर के पच्छाद ब्लॉक में संजय भण्डारी, नाहन में आईएन मैहता, रेणुका में रजनिश चन्द्र किम्टा, पांवटा साहिब में अमित नन्दा, शिलाई में संत राम चौहान व कफोटा में अरूण मैहता को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला शिमला के चौपाल में पवन चौहान, कुपवी ब्लॉक में ब्रिज राज ठाकुर, नेरवा में आशा कंवर, ठियोग में रितेश कपरेट, नारकण्डा में महेन्द्र चौहान, कसुम्पटी में प्रदीप वर्मा, शिमला ग्रामीण में पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, शिमला शहरी में हमीन्द्र ठाकुर, जुब्बल कोटखाई में हरिन्द्र रावत, रामपुर में देवेन्द्र श्याम व रोहडू में यशवन्त छाजटा को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला किन्नौर के कल्पा ब्लॉक में महेश्वर सिंह, निचार व पुह में चन्द्र प्रभा नेगी को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सभी ब्लॉक पर्यवेक्षकों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने सम्बधित ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष व सम्बधित ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से तालमेल बनाकर हर महीने बैठक सुनिश्चित करें तथा सम्बधित ब्लॉक की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट समय-समय पर कांग्रेस कार्यालय प्रेषित करें।

[@ ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Block of the observers appointed to work better
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: block, observers, appointed, shimla news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved