काबुल। अफगानिस्तान के तीन शहरों में हुए हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई और करीब 80 लोग घायल हो गए। इनमें से एक हमला राजधानी काबुल की संसद पर भी हुआ। तालिबान ने काबुल में संसद के एनेक्सी से निकल रहे कर्मचारियों को निशाना बनाकर हमला किया। [@ खास खबर EXCLUSIVE: समाजवादी पार्टी की टाइमलाइन, कब और कैसे हुआ विवाद ?]
हमले में 30 लोग मारे गए और 80 घायल हो गए। ज्ञातव्य है कि इसी परिसर में अफगानिस्तान के सांसदों के कार्यालय हैं। इस हमले के कुछ घंटे बाद संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत की अफगानिस्तान यात्रा के दौरान दक्षिण कंधार में गवर्नर के घर के भीतर सोफे में लगा बम फटने से कम से कम नौ लोग मारे गए हैं।
हालांकि राजदूत को कुछ चोटें आई हैं। वहीं हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में भी तालिबान आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उडा लिया। इस हमले में भी 7 लोगों की मौत हो गई।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope