• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तुर्की:बस में ब्लास्ट,13 सैनिकों की मौत

blast at bus in turki 13 soldier died on spot - World News in Hindi

तुर्की के केज़ेरी शहर में शनिवार को एक बस में धमाके की खबर है। जानकारी के मुताबिक, धमाका एक यूनिवर्सिटी के बाहर हुआ है। धमाके में 13 सैनिकों के मारे जाने की खबर है, जबकि 48 लोग घायल हो गए हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में सिविल ड्रेस में सैनिक बैठे थे। जानकारी के मुताबिक बस को निशाना बनाकर कार में बम धमाके किए गए। वहीं बस में बैठे एक प्रत्यक्षदर्शी का भी कहना है कि बस के पास से एक कार जा रही थी, जिसमें ब्लास्ट हुआ और बस में बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए।
रिपोर्ट के मुताबिक यह बस ड्यूटी से लौट रहे सैनिकों को लेकर जा रही थी।
एक हफ्ते पहले ही इस्तांबुल में एक धमाका हुआ था। इसमें 44 लोग मारे गए थे। इस धमाके में कुर्दिश विद्रोहियों के शामिल होने की बात सामने आई थी।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-blast at bus in turki 13 soldier died on spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blast, bus, turki, 13 soldier, car, died, on spot, 48 injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved