भरतपुर। रोडवेज कर्मियों और लोक परिवहन सेवा कर्मियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके चलते शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-भाटा जंग हुई। घटना में लोक परिवहन के दो कर्मचारियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मामला अटलबंद थाना क्षेत्र में केंद्रीय बस स्टैंड के पास का है। यहां रोडवेज कर्मी लोक परिवहन सेवा की बसों को केंद्रीय बस स्टैंड के अंदर घुसने नहीं देते है। यह विवाद कई महीनों से चला आ रहा है। बस स्टैंड के बाहर शनिवार को जब एक लोक परिवहन सेवा की बस में सवारियों को बिठाया जा रहा था तभी कुछ रोडवेज कर्मी एकराय होकर वहां पहुंचे और लोक परिवहन सेवा की बस के चालक-परिचालक पर हमला बोल दिया। बस के शीशे फोड़ दिए। बाद में लोक परिवहन सेवा के लोग भी एकत्र हो गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इससे माहौल बिगड़ गया। पीडि़त लोक परिवहन कर्मियों ने थाने में मामला दर्ज कराया। उसके बाद सभी घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope