• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

बीजेपी का चुनावी बिगुल,यूपी के मन की बात से आक्रामक प्रचार

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र यू पी के मन की बात के रूप में एक मजबूत आक्रामक प्रचार का शुभारम्भ किया है। अभियान के प्रमुख आकर्षण का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी जी के देश में एक `सहभागितापूर्ण लोकतंत्र` की आवश्यकता पर जोर पर आधारित है।प्रधानमंत्री ने इस वर्ष टाउन हॉल के एक कार्यक्रम में कहा था कि शासन तब ग्रसित होता है जब जनता अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करती है।उनको अपने कार्य करने के अलावा और भी कार्य हाथ में लेने चाहिए।सहभागितापूर्ण लोकतंत्र हमारे जैसे देश में जरूरत की तरह है और प्रौद्योगिकी ने इसे संभव बना दिया है। देश निर्माण के लिए मोदी के विचारों के अनुरूप निर्मित भाजपा के यू०पी० के मन की बात आकांक्षायें संग्रह करने का एक ऐसा तरीका है जो इस देश में पहले कभी नहीं इस्तेमाल किया गया है। ये अभियान इसलिए चलाया गया है जिससे हम उत्तर प्रदेश की जनता के सामूहिक ज्ञान का दोहन कर सके और उनसे पूछ सके,उनके विचारों को जान सके कि किस प्रकार प्रदेश को आने वाले सालों में एक समृद्ध राज्य बनाया जा सकता है। ये आकांक्षायें बीजेपी के बड़े नेताओं द्वारा सुनी जाएँगी और उनसे ये उम्मीद है कि वे व्यक्तिगत रूप से लोगों तक पहुंचेंगे और उनके साथ इन आकांक्षाओं पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग

यह भी पढ़े

Web Title-BJPs electoral debut, UPs aggressive promotion of man ki baat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjps electoral debut, ups aggressive promotion of man ki baat, man ki baat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved