• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की चार्जशीट छलावा साबित होगीः नरदेव

BJPs charge sheet shall be deceptive demi - Kangra News in Hindi

कांगड़ा। कांग्रेस के संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा है कि सोलन रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा किए गए बड़े- बड़े दावों का कोई औचित्य नहीं है। दर असल भाजपा नेता सपनों की दुनिया में जी रहे हैं। नरदेव कंवर ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा का सपना कभी भी पूरा नहीं होगा, क्योंकि राज्य के लोग भाजपा के नापाक इरादों से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही झूठे प्रचार तथा नौटंकी का सहारा लेती रही है और हर बात जनता में बेनकाब हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तथाकथित चार्जशीट महज छलावा ही साबित होगी, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने हमेशा पारदर्शिता के साथ काम किया है। नरदेव कंवर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार न केवल अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि वर्ष 2017 के चुनावों में पुन: सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही नकारात्मक राजनीति करने और अफवाहें फैलाने में संलिप्त रही है। राज्य के लोग उनकी घटिया चालों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की तथाकथित चार्जशीट महज छलावा ही साबित होगी, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने हमेशा पारदर्शिता के साथ काम किया है। खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी,फर्श पर मां

यह भी पढ़े

Web Title-BJPs charge sheet shall be deceptive demi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, charge sheet, deceptive, demi, congress, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved