अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ निगम चुनावों में भाजपा की जीत पर कहा कि चंडीगढ़ निगम चुनाव में भाजपा जीत ने नोटबंदी पर सहमति की मुहर लगाई है। विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा पर भी तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा को पंजाब चुनाव प्रचार में जब कोई बुला ही नहीं रहा तो कैसे जाएंगे लोग उनकी शक्ल भी नहीं देखना चाहते। [@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]
चंडीगढ़ निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हुई जीत पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का कहना है कि इस चुनाव में भाजपा को एक तरफा जीत मिली है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में नरेंद्र मोदी जीते है और सारा विपक्ष हारा है। उन्होंने कहा कि ये जीत का सिलसिला पंजाब व उत्तर प्रदेश चुनाव में भी जारी रहेगा। क्योंकि लोगों ने इस नोटबंदी को बहुत ही सराहनीय कदम माना है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
गृह मंत्री अमित शाह 24 को गोवा में करेंगे जनसभा
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope