नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर रियलिटी चेक यात्रा शुरू करने जा रही है। भाजपा ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी 10 फरवरी से दिल्ली में रियलिटी चेक यात्रा शुरू करेंगे। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
वक्तव्य में कहा गया है, इस रियलिटी चेक यात्रा के दौरान मनोज तिवारी दिल्ली सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो के दावों की वास्तविकता परखेंगे और जनता के सामने सच्चाई लाएंगे। पार्टी का कहना है, तिवारी के साथ पार्टी के विधायक, सांसद, वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यालय के अधिकारी भी इस यात्रा पर निकलेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope