• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

BJPअरूणाचल की सत्ता में,तागा बने मंत्री

ईटानगर। अरूणाचल प्रदेश में भाजपा शुक्रवार को आधिकारिक रूप से पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल (पीपीए) सरकार का हिस्सा बन गयी और वरिष्ठ भाजपा विधायक तामियो तागा को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। अरूणाचल प्रदेश अब गठबंधन सरकार वाला 14वां प्रदेश है। पीपीए सरकार नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) में घटक है।

राज्यपाल वी शणमुगनाथन ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके कैबिनेट सहयोगियों की मौजूदगी में तागा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। खांडू ने तागा को कैबिनेट में शामिल करने के लिए उद्योग, कपडा और हस्तशिल्प तथा सहकारिता मंत्री तापांग तालो को हटाया है। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में खांडू ने कहा, यह व्यवस्था का हिस्सा है। किसी को जगह देने के लिए दूसरे को हटाना होता है।

अब पूर भारत में बीजेपी की सत्ता वाले 15 राज्य हो जाएंगे। ज्ञातव्य है कि भारत में कुल 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन 30 राज्यों में से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड में बीजेपी की सत्ता है।


यह भी पढ़े

Web Title-BJP joins Pema Khandu led PPA govt in Arunachal Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, pema khandu govt, arunachal pradesh, bjp to join ppa in arunachal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, itanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved