• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले भादरेस में लगाया सहायता केन्द्र

BJP Support Center in barmer - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। बैंक की कतार में खड़े लोगों की परेशानी को देखते भाजपा किसान मोर्चा की ओर से लोगों को चाय-पानी व अन्य सहायता उपलब्ध कराई गई। बायतु विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी एवं बाबूसिंह राजगुरु जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बाड़मेर के आह्वान पर किसान मोर्चा बाड़मेर के बैनर तले एसबीबीजे भादरेस में अक्षयदान बारहठ जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बाड़मेर के नेतृत्व में लोगों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गयी। मोर्चा की ओर से लोगों को फॉर्म व परिचय पत्र की फोटो कॉपी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व ग्रामीणों के फॉर्म व विदड्रॉल फॉर्म भरकर सहयोग किया गया। बैंकों में जनता की भीड़ को देखते हुए उनका सहयोग किया गया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, गिरधर दान, अशोक दान, राजू चारण, गोविन्द सिंह, विक्रम दान, परागा राम, उषा खान, प्रदीप चारण, मूलराज चारण, भीख सिंह, ईशा खान इत्यादि मौजूद थे।

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Support Center in barmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, support, center, barmer, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved