शिमला। भाजपा जिला शिमला की बैठक शिमला ज़िला अध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की समीक्षा हेतु किया गया था। इस बैठक में बताया गया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 3 दिवसीय बैठक कल से शुरू हो रही है। बैठक 28, 29 और 30 जुलाई को शिमला में पीटरहॉफ में होगी। 28 को प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर मे प्रदेश पदाधिकारी बैठक होगी, 29 और 30 को कार्यसमिति बैठक होगी। इन बैठकों में प्रदेश कार्यकरणी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर सहित राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति में सभी नगर निगम के जीते हुए पार्षदों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कार्यसमिति की इस बैठक में इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, पिरषोतम गुलेरिया, वीना ठाकुर, रूपा शर्मा, कुसुम सदरेट, बिमला कश्यप, महेंद्र धर्माणी, गणेश दत्त, विजय परमार, प्रमोद ठाकुर, सिकंदर कुमार, कपिल सूद व रमेश चौज्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope