• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बीजेपी ने दिखाए माल्या द्वारा मनमोहन और चिदंबरम को लिखे पत्र

नई दिल्ली। विजय माल्या केस में बीजेपी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को घेरा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक प्रेस कांफ्रेस कर विजय माल्या के साथ मनमोहन सिंह व चिंदबरम के बीच हुए पत्राचार की जानकारी दी व इन चिट्ठियों को मीडिया के सामने भी रखा। प्रेस कांफ्रेंस में संबित पात्रा ने दावा किया कि विजय माल्या पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिले थे।

साथ ही पात्रा ने दावा किया कि मनमोहन सिंह के निर्देश पर ही विजय माल्या उनके सलाहकार टी. के. ए. नायर से मिले। साथ ही पात्रा ने यह भी दावा किया कि मनमोहन सिंह ने माल्या की मदद के लिए संबंधित मंत्रालयों से खुद बात की। पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि विजय माल्या ने मनमोहन सिंह व चिदंबरम को दो दो चिट्ठियां लिखी थी। पात्रा ने बताया कि माल्या ने मनमोहन सिंह को पहला पत्र 4 अक्टूबर 2011 को और दूसरा पत्र 22 नवंबर 2011 को लिखी, जबकि तत्कालीन वित्तमंत्री को माल्या ने 21 मार्च 2013 और 22 मार्च 2013 को दो पत्र लिखे।

पात्रा ने बताया कि 4 अक्टूबर वाले पहले पत्र में माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस को मदद करने पर खुशी जाहिर की। माल्या ने पत्र में तत्कालीन पीएम कहा कि उन्होंने किंगफिशर एयरलाइन की मदद की, इस बात की उन्हें बेहद खुशी है। साथ ही पात्रा ने कहा कि इस बात की पुष्टि मनमोहन सिंह के बयान से भी होती है।

[@ यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]

यह भी पढ़े

Web Title-bjp spokesperson sambit patra shows vijay mallyas letters written to manmohan singh and chidambaram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay mallya, bjp spokesperson sambit patra, vijay mallyas letters, manmohan singh and chidambaram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved