• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

चुनाव आते ही BJP को याद आता राम मंदिर: शिवपाल

कानपुर। चुनावों के बाद आम जनता से दूर रहने वाली भारतीय जनता पार्टी चुनाव के आते ही राम मंदिर का जाप अलापने लगती है। लेकिन प्रदेश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। विकास को ही जनता आर्शीवाद देगी और दोबारा सपा की ही सरकार बनेगी। यह कहना है शिवपाल यादव का। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कबीना मंत्री शिवपाल यादव मंगलवार को पूर्व सांसद स्वण् हरमोहन सिंह यादव की 95वीं जयंती पर शहर आये।
उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा का जनाधार कुछ नहीं है। चुनाव के बाद इनके नेता जनता के बीच जाना तो दूर उनकी समस्याओं में भी साथ नहीं देते। यह लोग अपनी करनी को अच्छी तरह से जानते है। जिसके चलते चुनाव आते ही राम मंदिर की बात करने लगते है। जनता जान चुकी है कि राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

यह भी पढ़े

Web Title-bjp reminder of the ram temple when came a election: Shivpal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, reminder, ram temple, came a election, up election, shivpal singh yadav, kanpur, assembly election 2017, up assembly election, up election , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved