जालंधर। छात्र नेता कन्हैया कुमार का विरोध कर रहें भाजपा नेताओं को मंगलवार सुबह पुलिस ने हिरासत ले लिया। जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार को भगत यादगार हाल में होने वाले कार्यक्रम में सम्मलित होना है। उनका विरोध करने के लिए सभी भाजपा नेता नामदेव चौक में एकत्रित हुए थे। यहां से इन्हें एक साथ यादगार हाल जाना था। लेकिन पुलिस ने इन्हें केसर पेट्रोल पंप के पास रोक दिया। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस मौके पर भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, करण विज, रॉक्सी उप्पल, सन्नी दुआ, वरिंदर शर्मा व अन्य मौजूद थे।
चैत्र नवरात्रि के आगमन पर देश भर के मंदिरों में उमड़ी भीड़...देखे तस्वीरें
दिल्ली में पीएम के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार
शक्तिशाली भूकंप के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान में 9मौत
Daily Horoscope