मथुरा। रामलीला ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा विधानसभा से प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के समर्थन के लिए जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह सपा सरकार पर जमकर बरसे कहा कि यूपी सरकार हत्या बलात्कार को रोक नहीं सकती उनको शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। पूरे उत्तर प्रदेश में जमीन चाहे गरीब मजदूर की हो या सरकार की हो सपा के गुंडों ने जमीन को हथिया लिया है और मथुरा सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है जवाहर बाग कांड रामवृक्ष यादव सपा सरकार की मिलीभगत से इतने बड़े हादसे को अंजाम दिया अगर हमारी सरकार यूपी में बनती है तो किसानों का धान समर्थन मूल्य से खरीदा जाएगा।कांग्रेस की सरकार थी तो कश्मीर के बॉर्डर पर गोलियां चलती थीं उसकी शुरुआत और समाप्ति पाकिस्तान की ओर से होती थी। लेकिन अब गोलियों की शुरुआत पाकिस्तान की ओर से होती है लेकिन समाप्ति भारतीय फौज करती हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 दिन के अंदर ही सेना को ऑर्डर दिया और भारतीय सैनिक पाकिस्तान में आतंकवादियों को ठोंककर वापस आ गए।अखिलेश यादव कह रहे हैं कि हम आपको अच्छा शासन देंगे। अरे भाई अगली बारी आपकी नहीं है। पांच साल में क्या किया इसका हिसाब दे दो।लेकिन यमुना की हालत देख दिल रो उठता है। उन्होंने यूपी की सपा सरकार पर यमुना को साफ-स्वच्छ बनाने में सहयोग न देने का आरोप लगाया। इस मंच से अमित शाह ने यमुना और गंगा को साफ-स्वच्छ बनाने का संकल्प भी दोहराया।ये दोनों इंजन मिलकर प्रदेश को बहुत आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बहुत सी विकास की योजनाएं भेज रहे हैं लेकिन लखनऊ का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है। इसे उखाड़ फेंकना है।अमित शाह ने जनता से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार कमल का बटन इतनी जोर दबाना है उसकी आवाज इटली तक सुनाई दे। [@ सपा में अखिलेश युग का सूत्रपात, इन पांच नेताओं के आए ‘अच्छे दिन’] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope