• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ने राज्य को बीमारू की छवि से उबारा: दवे

BJP picked up State from the image of the sick: Dave - Jalore News in Hindi

जालोर। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक रानीवाड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दवे के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दवे ने कहा कि ‘सुराज संकल्प’ ने सपनों को हकीकत में जमीन पर उतारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गई तब प्रदेश को अत्यन्त बीमारू राज्य के रूप में छोड़ा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासनपूर्वक संगठन को मजबूती प्रदान करने के तरीके भी बताए। जिलाध्यक्ष रवींद्रसिंह बालावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को मनाने का निर्णय हुआ है। जन्म शताब्दी वर्ष में उनके विचारों को जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए समय देने वाले बड़ी संख्या में विस्तारक कार्यकर्ताओं को आगे आने का आह्वान किया। विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि प्रदेश सहित जिले में चहुंमुखी विकास हुआ है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बजरंगसिंह राठौड़ ने किसान हित में किए गए कार्य बताएं। मंडल अध्यक्ष ऊकसिंह परमार ने सभी का आभार जताया। इस मौके जिला प्रमुख डॉ. वन्नेसिंह गोहिल, पशुपालन बोर्ड के उपाध्यक्ष भुपेंद्र देवासी, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह सिराणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिगलाज दान चारण, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, जिला महामंत्री मुकेश कुमार खंडेलवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंपालाल मुणोत की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा इतिहास को तोड़-मरोडक़र फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता के खिलाफ रोष जताते हुए निंदा की गई।

[@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP picked up State from the image of the sick: Dave
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, picked up, state, image, sick, laxminarayan dave, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, jalore, news of jalore, jalore news, jalore news in hindi, real time jalore city news, real time news, jalore news khas khabar, jalore news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved