• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

स्वामी को गोस्वामी के चैनल पर आपत्ति

नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी द्वारा खोले जाने वाले समाचार चैनल के लिए रिपब्लिक शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी शिकायत पर समुचित कार्रवाई नहीं करेगी तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। अर्नब ने दिसम्बर 2016 में अपना नया चैनल रिपब्लिक के नाम से शुरू करने की घोषणा की थी। राज्यसभा सदस्य स्वामी ने गत 13 जनवरी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि रिपब्लिक नाम से प्रसारण के लिए एक नए समाचार चैनल को लाइसेंस देना कानून के विपरीत और राज्य प्रतीकों एवं नामों के (अनुचित इस्तेमाल रोकथाम) अधिनियम, 1950 का सीधा उल्लंघन होगा। स्वामी ने कहा,यह अवैध है। मैं अदालत जाऊंगा (अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है)। हमारे पास यह राज्य चिन्ह कानून है जिसके तहत कोई रिपब्लिक शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MP swamy objects on using word republic in name of news channel being launched by arnab goswamy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, mp, swamy, republic, news channel, arnab goswamy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved