• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भाजपा MLAके किसानों पर शर्मनाक बोल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर से अपने विवादास्पद और शर्मनाक बोलों के चलते चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने आत्महत्या करने वाले किसानों पर आपत्तिजनक बयान दिया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मरे वो किसान हैं जो किसान कम और सब्सिडी चाटने का व्यापार ज्यादा करते हैं। पहली बार नहीं है कि उन्होंने इस तरह का आपत्तिजनक बयान दिया है। इससे पहले भी कई बार वे अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं। शर्मा पिछले दिनों नगरपालिका सीईओ को फोन पर धमकाने के चलते विवादों में थे। इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक के समय उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भी विवादित टिप्पणी की थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो के अनुसार शर्मा कहते दिख रहे हैं, हमने अच्छे-अच्छे पैसे वालों को मरते देखा है लेकिन असली किसान को आज भी लडते देखा है मरते नहीं देखा। मरे वे किसान हैं जो किसानी कम बल्कि सब्सिडी चाटने का व्यापार ज्यादा करते हैं। मरे वे लोग हैं जिन्होंने किसानी को बदनाम किया है। उन्होंने सोच लिया कि मेरी खेती है, मैं एक एकड जमीन पर 50 क्विंटल गेंहू उगाऊंगा। तू तो क्या भगवान भी आए तो नहीं उगा सकता भाई। हम लोग किसान हैं नहीं उगा सकते लेकिन तुम लोगों ने खेती को भी बदनाम किया है।

[# जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-bjp mla rameshwar sharma objectionable statement on farmer committing suicide
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp mla, rameshwar sharma, objectionable, statement on farmer, committing suicide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved