• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा MLA के PA ने शराब पीने से रोकने पर होटलकर्मियों को पीटा

BJP MLA PA beaten hotel staff on the curb from drinking - Alwar News in Hindi

अलवर। सदर थाना पुलिस ने होटलकर्मियों से मारपीट व बिल का पेमेन्ट नहीं करने के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी भरतपुर से भाजपा के एक विधायक का पीए है। सदर थाना प्रभारी के अनुसार शिवाजी पार्क निवासी सौरभ कुमार पुत्र जयवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिलीसेढ़ के पास स्थित फतेहगढ़ फार्म एण्ड रिसोर्ट में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 24 दिसम्बर को विष्णु जायसवाल, उसका लडक़ा गोलू सहित अन्य परिवारीजन होटल आए। होटल में उनके कमरे पहले से बुक थे। होटल आने के बाद अन्य परिवारीजन अपने कमरों में चले गए और विष्णु जायसवाल और उनका बेटा दूसरे कमरे में शराब पीने बैठ गए। जैसे ही होटल के वेटर की उन पर नजर पड़ी तो उसने शराब पीने से मना किया। इस पर विष्णु जायसवाल ने उसकी पिटाई कर दी और कहा कि तेरे मालिक को बुला कर ला। इस पर मैनेजर सौरभ व होटल मालिक विकास नरूला मौके पर पहुंचे और कहा कि आपने शराब ज्यादा पी ली है। इसका बिल चुकाओ और जाओ। इस पर विष्णु जायसवाल बिखर गया और अभद्र व्यवहार करने लगा। बाद में वह अपने बेटे के साथ गाड़ी में बैठ निकल गया और कुछ देर बाद 7-8 लोगों को लेकर आया। होटल मैनेजर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद विष्णु जायसवाल ने लात मारकर होटल का गेट खोला और उसने व उसके बेटे ने होटलकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जो भी बचाने आया, आरोपितों ने उनकी भी पिटाई कर दी। होटल मैनेजर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शराब के नशे में धुत जायसवाल ने होटल में आग लगाने की धमकी भी दी। बाद में उन्होंने सभी कर्मचारियों को अन्दर बंद कर गेट का ताला लगा दिया। जो उनके जाने के बाद दूधिया ने खोला। गौरतलब है कि विष्णु जायसवाल भरतपुर जिले के एक भाजपा विधायक का निजी सहायक है। मामले से जुड़ा उसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह पुलिस के उच्च अधिकारी व भरतपुर के एक कांग्रेस विधायक को अपशब्द बोल रहा था।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MLA PA beaten hotel staff on the curb from drinking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, mla, pa, beaten, hotel, staff, curb, drinking, alwar, news of alwar, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved