• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा महिला मोर्चा ने किया चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार

BJP Mahila Morcha to boycott Chinese goods - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कविता मलिक के नेतृत्व में बुधवार को महिला मोर्चा ने एक स्कूल के बाहर बैनर लगाकर स्कूल के बच्चों, टीचर्स एवं वहां से गुजरने वाले सभी लोगों से हस्ताक्षर करवाकर चाइनीज पटाखों एवं चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कविता मलिक ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार चीन अपना सामान भारत में बेचकर यहां से कमाये हुऐ धन से पाकिस्तान की मदद कर भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि चीन में निर्मित वस्तुयें सस्ती अवष्य होती हैं किन्तु वे ना तो गुणवत्ता में होती हैं और ना ही पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित होती हैं। आने वाली दीपावली पर हमें चीन में निर्मित आतिषबाजी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है। स्वदेश में निर्मित पटाखों एवं वस्तुओं का इस्तेमाल कर हम भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।



यह भी पढ़े :प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने फिल्मीस्टाइल में पकड़ा

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Mahila Morcha to boycott Chinese goods
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, mahila morcha, boycott, chinese, goods, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved