• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न, इन्दू गोस्वामी ने की शिरकत

BJP Mahila Morcha district level conference held, attended by Indu Goswami - Sirmaur News in Hindi

नाहन। लोक निर्माण विभाग के विश्रामग्रह में भाजपा महिला मोर्चा का जिलास्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया, इस सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इन्दू गोस्वामी ने शिरकत की। इस आयोजन में जिला सिरमौर की पांचों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा महिला महिला मोर्चा की मण्डल प्रधान सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज की। यह भी बताते चलें कि जब से शिवानी वर्मा ने महिला मोर्चा की कमान सम्भाली है। महिलाओं को एकजुट करने में तेजी आई है व संगठन में भी मजबूती देखी जा रही है।
यह भी देखा जा रहा है कि शिवानी वर्मा पार्टी संगठन में होमवर्क अच्छे से करते हुए महिलाओं को अपने साथ जोडने में अहम भूमिका निभा रही है। आयोजन में शिलाई, रेणुका, नाहन, पच्छाद से महिला मोर्चा की सभी मण्डल प्रधानों ने उपस्थिति दर्ज की साथ ही नगर पालिका चेयरपर्सन कृष्णा धीमान भी उपस्थित रही। सम्मेलन में इन्दू गोस्वामी ने ज्योति प्रज्वलित कर सम्मेलन की शुरूआत की। उन्होंने अपने सम्बोधन में महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ आगामी 2017 की विधानसभा के चुनाव पर बल दिया और सरकार की नाकामियों को घर घर पहुंचाने की सभी महिलाओं से अपील की। कार्यक्रम में बतौर जिलाध्यक्ष चौ. सुखराम भी उपस्थित रहे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Mahila Morcha district level conference held, attended by Indu Goswami
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, mahila, morcha, district, level, conference, held, attended, sirmaur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirmaur news, sirmaur news in hindi, real time sirmaur city news, real time news, sirmaur news khas khabar, sirmaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved