• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुरली मनोहर जोशी को साजिश की आशंका

BJP leader mm joshi sees political conspiracy behind rail accident - India News in Hindi

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने रविवार को कानुपर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच का आग्रह किया है। उन्होंने इस घटना के पीछे साजिश का अंदेशा जताया है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं कानपुर से सांसद जोशी ने कहा, रेल मंत्रालय को जल्द से जल्द इस मामले की जांच करनी चाहिए कि क्या ट्रैक टूटा हुआ था या यह केंद्र सरकार के खिलाफ एक साजिश है। अधिकारियों ने कहा कि रविवार तडके 3.10 बजे कानुपर से लगभग 60 किलोमीटर दूर पुरखायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 कोच पटरी से उतर गए थे। दुर्घटना के समय यात्री सो रहे थे। सबसे पहले रेलगाडी के एस-1 और एस-2 कोच पटरी से उतरे जिससे सर्वाधिक नुकसान हुआ और उसके बाद 12 अन्य कोच भी पटरी से उतर गए। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षाकर्मी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें दुर्घटनाग्रस्त कोचों से घायलों और शवों को बाहर निकालने के लिए कोचों को काट रही हैं। घटना के घंटेभर के भीतर पडोस के गांव के हजारों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए। इस घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से अधिक लोग घायल हैं। (आईएएनएस)
ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

यह भी पढ़े

Web Title-BJP leader mm joshi sees political conspiracy behind rail accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, mm joshi, political conspiracy, rail accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved