रांची। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के शहरी विकास मंत्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत में अफजल गुरू नहीं पैदा होने दिये जायेंगे। साथ ही कहा कि जो भारत में रह कर देश की मिट्टी का खाता है और भारतीय होने का दावा करता है उसे "वंदेमातरम्" और "जनगणमन" गाना होगा।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने और संसद पर हुए आतंकी हमले के दोषी आतंकवादी अफजल गुरू के पक्ष में नारे लगाने के दोषी छात्रों के पक्ष में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए झारखंड के भाजपा के वरिष्ठ नेता और शहरी विकास मंत्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने देशद्रोहियों के साथ खडा होकर देशद्रोह का काम किया है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope