• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल को भाजपा सौंपेगी चार्जशीट : सत्ती

BJP governor will submit the charge sheet: Satti - Una News in Hindi

ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि किसकी चादर सफेद और किसकी चादर काली इसका जनता को पता है। शुक्रवार को विधायक क्षेत्र के बडैहर, खुही, खानपुर व पेखूवेला में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से रूबरू हुए। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले अदालत में चल रहे है। मुख्यमंत्री चार वर्षों से सत्ता का दरूप्रयोग कुर्सी बचाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेतृत्व तथ्यों के साथ कांग्रेस सरकार के विरुदृध चार्जशीट ला रहा है। इस चार्जशीट को धर्मशाला की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा और 24 दिसंबर को इसे राज्यपाल को सौंपा जाएगा। सत्ती ने कहा कि चार्जशीट में मुख्यमंत्री, मंत्री, विभाग या अधिकारी पर जो भी आरोप लगाए जाएंगे वे तथ्यों के साथ होंगे। ऐसे में भाजपा कही भी सीएम की गीदड़ भवकियों से डरेगी नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की हर कानूनी व सियासी कार्रवाई का सामना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार्जशीट ने कांग्रेस नेताओं की नींद उठा दी है। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऊना दौरे के दौरान सैर सपाटे के अलावा कुछ नहीं किया है। ऊना की मुख्य मांगों पर एक बार पुन: मुख्यमंत्री चुप रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर ऊना के विकास के मसलों को तेजी से आगे बढ़ाएगी। सत्ती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस सरकार भेदभाव कर रही है। सडक़, शिक्षा व स्वास्थ्य की हालत खस्ता है, तो वहीं पेयजल व सिंचाई का प्रबंध भी ठीक नहीं है। इस अवसर पर अनुराधा ऐरी, किशोरी लाल, सुमन चौधरी, अश्वनी, गुरमेल, चमन, प्रकाश चंद, ज्ञान चंद, बिहारी, जीवन, स्वराज, लेखराज, तिलकराज, अवतार, रामतीर्थ, राम स्वरूप, कुलदीप व त्रिलोक सहित अन्य उपस्थित रहे।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP governor will submit the charge sheet: Satti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor, submit, charge sheet, una news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved